2028 से लागू होगा नया नियम: गाड़ी में V2V सिस्टम होगा अनिवार्य; सड़क पर दौड़ रही हर गाड़ी की डिटेल मिलेगी
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- देश के अंदर वाहन और चालक सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है. अब भारत ऑटोमोटिव सुरक्षा में एक बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है, जिसमें सरकार नई गाड़ियों में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम को अनिवार्य करने का प्रस्ताव दे रही है। इस कदम का मकसद कारों, बसों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों को रियल-टाइम जानकारी का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाना है, जिससे टक्करों को रोकने, ड्राइवरों को खतरों के दिखने से पहले ही चेतावनी देने और एक कनेक्टेड ट्रांसपोर्टेशन इकोसिस्टम की नींव रखने में मदद मिल सके। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मोटर वाहनों में V2V कम्युनिकेशन सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए 'केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989' में संशोधन का प्रस्ताव करते हुए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.