नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान विधानसभा में डिस्टर्ब एरिया बिल-2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस बिल को तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण के जरिए बहुसंख्यक वोटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है और इसी उद्देश्य से यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बिल लाकर प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द को खतरे में डाला जा रहा है।"राजस्थान में गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश" विधानसभा में बहस के दौरान डोटासरा ने कहा कि सरकार गुजरात की तर्ज पर यहां भी डिस्टर्ब एरिया कानून लागू करना चाहती है। उनका कहना था कि यह कानून जमीन और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.