फुलेंद्र कुमार मल्लिक, जुलाई 7 -- बिहार में हवाई सेवा को विस्तार देने की दिशा में 2027-28 में एक और एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को फारबिसगंज हवाई अड्डा को अगले साल शुरू करने की घोषणा की है। सीएम ने अररिया जिले में सहयोग शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। फारबिसगंज एयरपोर्ट चालू होने से सीमांचल में हवाई सेवा को नए पंख मिलेंगे। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही अररिया जिला देश के बड़े शहरों से सीधे तौर पर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित स्थित हरिपुर पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में फारबिसगंज एयरपोर्ट चालू ...