ललितपुर, जून 9 -- ललितपुर। जब तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मन नहीं बनाता है, तब तक कोई भी चुनाव जीता नहीं जा सकता। कार्यकर्ता की दम पर ही चुनाव में विजय मिलती है। उनको कोई गलतफहमी नहीं है कि वह सात बार सांसद कैसे बने, कार्यकर्ताओं ने मन लगाकर काम किया, जिससे वह चुनाव जीतते चले आए। यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि अपने बूते चुनाव जीतने की गलतफहमी जनप्रतिनिधि न पालें। वह कार्यकर्ताओं की बात सुनें और उनकी समस्याओं को हल करें। जिलाध्यक्ष से उनकी रास्ते में बात हुई कि वर्तमान कार्यकर्ताओं से उनकी बातचीत तो होनी ही चाहिए लेकिन पहले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी उनका संवाद जरूरी है। यह भी पढ़ें- सपा का पीडीए अखिलेश, मुलायम का परिवार : पंकज कार्यकर्ता कभी पू...