बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी बाबू विजय सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि महापुरुषों के मिशन और आंदोलन को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सर्व समाज को जोड़ने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का आह्वान किया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी देवेंद्र भारती ने कहा कि यदि संगठन को मजबूती के साथ खड़ा कर लिया जाए तो बसपा को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यह भी पढ़ें- बसपा की समीक्षा बैठक में भाईचारा बनाने पर जोर, 2027 में बनेगी सरकार उन्होंने भाईचारा बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और पार्टी क...