नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- न्याय देवता शनि की स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उलटी चाल से है और मार्गी का संबंध सीधी चाल से माना जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शनि हर साल कुछ समय के लिए अपनी अवस्था या चाल में बदलाव जरूर करते हैं, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। नए साल 2027 में भी शनि करीब 138 दिन टेढ़ी चाल चलेंगे। 2027 में शनि की उलटी चाल पांच राशियों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। इस समय इन राशियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक के साथ व्यावसायिक तौर पर उतार-चढ़ाव देखने के मिलेंगे। जाने...