नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनियां अपने ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही हैं। यही कारण है कि आने वाले समय में टाटा मोटर्स, हुंडई और विनफास्ट जैसी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर सकती हैं। इनमें विनफास्ट VF5 फेसलिफ्ट, Tata Curvv.ev फेसलिफ्ट और नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक शामिल हैं। इन तीनों मॉडल को 2027 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनियां इन अपकमिंग कारों में क्या कुछ ऑफर कर सकती हैं।विनफास्ट VF5 फेसलिफ्ट वियतनाम की विनफास्ट अगले साल भारत में अपनी सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी VF5 लॉन्च कर सकती है। इस कार का डिजाइन पेटेंट पहले ही भारत में फाइल किया जा चुका है और इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। भा...