बदायूं, नवम्बर 23 -- दातागंज, संवाददाता। स्थानीय कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने जन्मदिन मनाया। सपाइयों ने पार्टी संस्थापक के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली। पूर्व विधायक ने कहा कि सपाइयों को संस्थापक के आदर्श पर चलना चहिये। संस्थापक ने अपने कार्यकाल में निराश नहीं होने दिया और उनका मुश्किल समय में साथ दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करें। सपा की सरकार बनने पर गरीब, मजदूर, किसान व्यापारी, छात्र, नौजवान एवं अधिवक्ताओं का भला होगा। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरित किये। मोहम्मद रऊफ अंसारी, नरोत्तम कश्यप, रामपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह यादव, आई एम फिरोज पूर्व सभासद, जितेंद्र यादव मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.