महोबा, अप्रैल 8 -- सदस्यता अभियान की जिले से हुई शुरुआत महोबा, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा 2027 में सपा मात्र 27 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। सपा केवल बयानबाजी कर रही है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यता अभियान में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जैतपुर कौशल किशोर सोनी ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बुंदेलखंड में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कौशल किशोर को बुंदेलखंड सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। बताया कि सुभासपा प्रदेश में 60 सीटों की तैयारी कर रही है। एआईएमआईएम नेता शौकत अली द्वारा राजा सुहेलदेव पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि राजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं से लड़ाई लड़ी थी। कहा...