फतेहपुर, फरवरी 19 -- फतेहपुर जिले के बिंदकी में निलंबित बिजली एक्सईएन राजेश कुमार की तीन नई ऑडियो क्लिप और सामने आईं हैं। इसमें वह पत्नी को आगे कर खुद सपा से चुनाव लड़कर जीतने और फिर ऊर्जा राज्य मंत्री बनने का प्लान बता रहे हैं। यह बातचीत राजेश कुमार और एक ठेकेदार के बीच की बताई जा रही है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि इससे पहले भी उनके कई ऑडियो वायरल हुए थे। इस पर उन्हें 17 फरवरी को सस्पेंड कर दिया गया था। वायरल हो रहे ऑडियो सस्पेंड होने से पहले के ही बताए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में एक्सईएन ने दावा किया कि उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात हो चुकी हैं। वह सपा से चुनाव लड़ा कर मंत्री बनवाएंगे। चुनाव से पहले पत्नी के नाम से प्रचार कर अंत में वह मैदान में उतरेंगे। क्योंकि वह पढ़े लिखे हैं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.