नई दिल्ली, जून 18 -- Vrishabh rashi par sade sati ke upay aur savdhani: न्याय देवता शनि 2027 में अपनी राशि में बदलाव करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी और वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। प्रत्येक चरण ढाई वर्ष का होता है, इस तरह से साढ़ेसाती की कुल अवधि 7.5 वर्ष की होती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से शनि की साढ़ेसाती के दौरान वृषभ राशि वाले क्या सावधानी बरतें और शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय करें।वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब लगेगी: शनि इस समय देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, शनि 03 जून 2027 को ...