अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह साल 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। लेकिन, राजनीति में आने के सवाल पर हामी जरूर भर दी। बोले कि राजनीति में आने का मन है। सही समय और सही पार्टी का इंतजार कर रहे हैं। योगी सरकार के कामकाज पर बोले कि देश के लिए जो भला कर रहा है, वो भला है। सरकार ठीक काम कर रही है। दरअसल, चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह साल 1985 में कांग्रेस की टिकट पर शहर सीट से विधायक बने थे। लेकिन, इस चुनाव के बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके चलते बलदेव सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और जनता दल की सदस्यता ले ली थी। हालांकि कुछ महीने बाद ही वे फिर से कांग्रेस में आ गए, लेकिन सक्रिय नहीं रहे। इसी बीच बेटे चंद्रचूड़ के साथ मुंबई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.