लखनऊ, मार्च 30 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 का विधानसभा चुनाव देश को बचाने का चुनाव है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पूरब से पश्चिम तक हर विभाग और हर काम में कमीशनखोरी और लूट है। बजट का पैसा विकास के बजाय भाजपा नेताओं की जेबों में जा रहा है।अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। हमे 2024 के लोकसभा चुनाव से भी बड़े अंतर से विधानसभा चुनाव जीतना है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बूथ स्तर पर पूरी ताकत से काम करना है। कार्यकर्ताओं और नेताओं को...