लखनऊ, जनवरी 24 -- -बोले देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने दिया विकास का सर्वश्रेष्ठ मॉडल -सरदार बल्लभ बाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना व ओडीओसी का किया शुभारंभ लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को यूपी में चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से उत्तर प्रदेश ने लगातार भाजपा का साथ दिया है। अगला साल चुनावी वर्ष है। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियां सपा, कांग्रेस और बसपा प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकतीं। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश के विकास के लिए 2027 में फिर एक बार यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएं। केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी दिवस समारोह में कहा कि ऊपर नरेंद्र मोदी और नीचे योगी आदित्यनाथ न...