2027 में यूपी जीतने का ये है बीजेपी का 'सिंपल फॉर्मूला'? NDA के नेताओं संग तैयार हुई रणनीति
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात पर साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए शह-मात का खेल अभी से शुरू हो गया है। बीजेपी ने सूबे की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को राजधानी लखनऊ में NDA के सहयोगी दलों के साथ एक हाईप्रोफाइल बैठक हुई, जिसमें चुनावी दांव-पेंच और सीट शेयरिंग को लेकर लंबी चर्चा चली। बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने साफ कर दिया कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है, लेकिन यूपी की इस सियासी जंग में NDA के सभी साथी एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे। सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मैराथन बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब नितिन नबीन के तेवर काफी आश्वस्त नजर आए। उन्होंने गठबंधन में बेहतर तालमेल और समन्वय पर जोर देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.