अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की पोलिंग बूथ स्तरीय बैठक ग्राम पंचायत कनकपुर में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जुमलेबाजी में मशगूल हैं। जनता की मूलभूत समस्याओं से आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए आए दिन तरह-तरह की हवा हवाई बातें करके अपनी जिम्मेदारियों से मुकर रही है। इसके कारण आज पूरे देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ा हुआ है। बैठक में सेक्टर एवं पोलिंग बूथ कमेटी का गठन किया गया तथा पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का आवाहन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद कुमार गौतम एवं संचालन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम ने किया। बैठक में विस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.