बोकारो, जून 15 -- पेटरवार। बोकारो जिले के बांधडीह से रांची जिले के ओरमांझी तक बन रही फोरलेन सड़क चालू होने में अभी भी डेढ़ साल से ज्यादा वक्त लगेगा, जिसके कारण वर्ष 2027 में भी झारखंड वासियों को रांची-बोकारो फोरलेन सड़क के रूप में संभवतः नहीं मिल पाएगी। अगर समय रहते तकनीकी त्रुटियों को दूर कर लिया जाता है, तो वर्ष 2028 में फोरलेन सड़क का सौगात झारखंड वासियों को मिल सकता है, लेकिन अभी दोनों परिस्थिति पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

रास्ते की स्थिति सड़क निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि फोरलेन सड़क को वर्ष 2026 में ही बनाकर एन एच ए आई को हैंडओवर कर देना था, लेकिन वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिए जाने के कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य ठप्प हो गया है। यह भी कहा कि अगर वन विभाग अनापत्ति प्रमाण पत्र ...