गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, वंदना। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को निटरा संस्थान के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के पास 2027 में अपना कार्बन फाइबर होगा। यह फाइबर ड्रोन, एविएशन, कार में लगे एयर बलून और इसरो आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

संस्थान की उपलब्धियां संजय नगर स्थित उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संघ (निटरा) में अयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र उद्योग से जुड़े शोध, तकनीक और योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी उद्योग बिना शोध के नहीं चल सकता और शोध वही है जो केवल लैब में न रहे, बल्कि लोगों तक भी पहुंचे। निटरा ने कई ऐसे शोध किए हैं, जो वस्त्र उद्योग के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। देश के हर तबके तक फायदा पहुंचेगा। कार्बन फाइबर प...