नई दिल्ली, जून 13 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की जीत और लोगों की प्रतिक्रिया से साफ है कि जनता सरकार के काम से संतुष्ट है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP सरकार को चार साल पूरे हो चुके हैं और लोगों ने नगर निगम चुनाव में पार्टी को समर्थन देकर उसके काम पर मुहर लगाई है। "पिछले चार साल में भगवंत मान, उनके परिवार या किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। अगर कोई आरोप होता तो ईडी और सीबीआई की कार्रवाई होती," केजरीवाल ने कहा।सरकार के काम गिनाए केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य सरकार ने पैसे बचाकर लोगों को मुफ्त बिज...