लखनऊ, मार्च 18 -- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' समाप्त करके 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' जैसा बदलाव करने का प्रशंसनीय काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले नौ साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में हुए विकास का परिणाम है कि जनता ने 2017 के बाद 2022 में भी हमें जिताया और 2027 में बीजेपी हैट्रिक लगाने जा रही है।वह बुधवार को सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर लोकभवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और सनातन संस्कृति में नौ को बहुत ही दिव्य माना जाता है। नौ साल पहले उत्तर प्रदेश की जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.