मथुरा, मई 14 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मथुरा दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मथुरा-वृंदावन को देश के प्रमुख धार्मिक नगरों की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प दोहराया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की आस्था का केंद्र है और सरकार इसके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में पूरे बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार यूपी में बनेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा पूरी कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन को अ...