सोनभद्र, मई 11 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के जरहा में रविवार की शाम बसपा की जोन कमेटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी संजय गोंड धुर्वे रहे। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों को कहा कि सभी कार्यकर्ता ग्रामीण समस्याओं को हल कराने में समय दे और 2027 में बसपा की सरकार बने, इसके लिए काम करे। श्री धुर्वे ने कहा कि चार बार बसपा मुखिया बहन मायावती ने सरकार चलाई और जनता की समस्याओं को जमीनी स्तर से हल कराने का प्रयास किया। उन्होंने ने कहा कि जनता चाहती है कि बसपा सत्ता में आए और बेलगाम नौकर शाही, कमीशन खोरी पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है वह परिवर्तन चाहती है। विंध्याचल मंडल प्रभारी राम विचार गौतम ने स्वास्थ्य बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर कहा कि हालात बिगड़ रहे है। उसके लिए बसपा की सरकार जरूरी है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.