बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शालिनी चौधरी ने कुसुम शर्मा के आवास पर पार्टी गतिविधि को लेकर चर्चा की। रविवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर शालिनी चौधरी का आगमन हुआ। उन्होंने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा हर हालत में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। कितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, जिले की प्रत्येक सीट के बारे में भी परामर्श किया। कौन-कौन प्रत्याशी सीट निकाल सकते हैं। जिससे 2027 में हमारी सरकार बने। भाजपा सरकार से सभी लोग परेशान हैं। व्यापारी, किसान, नौजवान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- पीडीए वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण जरूरी: श्याम लाल बिजली बिल बहुत आ रहे हैं। रोटी के लाले पड़े हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो ...