2027 में टॉप फाइव लक्ष्य, अभी से तैयारी शुरू: डीईओ
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। 2027 में मैट्रिक व इंटर समेत अन्य परीक्षाओं में धनबाद का स्थान राज्य में टॉप फाइव में हो। इसको लेकर डीईओ अभिषेक झा ने अभी से पहल शुरू कर दी है। सभी स्कूलों को शनिवार को पत्र जारी कर डीईओ ने कहा कि सत्र-2025-26 में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास किया गया, जिससे परिणाम में सुधार हुआ, लेकिन अपेक्षा के अनुसार उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी। 2027 में बेहतर रिजल्ट के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शिक्षक अभी से आठवीं, नौवीं, मैट्रिक, 11वीं व इंटर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसका ऑनलाइन व ऑफलाइन अनुश्रवण जिला स्तरीय शैक्षिक अनुश्रवण इकाई (ईएमयू) करेगी। इसके लिए एपीओ शंभुदत्त मिश्रा, सीनू मंडल बीपीओ, सोमनाथ प्रसाद बीपीओ, तुषार कांति घोष समेत अन्य को सेल में रखा गया है। डीईओ किसी भी दिन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.