2027 में जनता करेगी सत्ता परिवर्तन: श्यामलाल पाल
गाजीपुर, जुलाई 30 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार देर शाम सिधौना और गोरारी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन मुद्दों पर सत्ता परिवर्तन का फैसला करेगी। सिधौना में जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव और राहुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्व. रामकरण दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह गोरारी स्थित हीरा सिंह यादव पीजी कॉलेज पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रेसवार्ता में श्यामलाल पाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.