2027 में गाय की रक्षा के लिए करें मतदान, वोटरों को जगा रहे अविमुक्तेश्वरानंद, यूपी सरकार पर साधा निशाना
हाथरस, जून 11 -- Hathras News: गविष्ठी धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि सरकार सनातन का दिखावा कर रही है। सनातन का काम करना उसका उद्देश्य नहीं है। सरकार का उद्देश्य सनातन के नाम पर सत्ता बनाने का है। अविमुक्तेश्वरानंद ने मतदाताओं से 2027 के चुनाव में गाय के नाम पर वोट देने की अपील भी की। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी यात्रा को लेकर गुरुवार को हाथरस पहुंचे। वह शहर के आगरा रोड स्थित राधा कृष्ण कृपा भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होने वाले हैं। उसी के उद्देश्य से हम यात्रा कर रहे हैं, मतदाताओं को जगा रहे हैं कि आपके साथ मत लेकर छल किया गया है। आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.