लखनऊ, मार्च 21 -- UP Latest News: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबको रोजगार के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कितनी सीटें जीतेगी? इसको लेकर केशव मौर्य ने सबकुछ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देखकर विपक्ष भी हैरान है। भाजपा तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है, यही कारण है कि पिछले वर्षों में प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाप्तवादी पार्टी बन गई है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.