हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने गुरुवार को हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित सम्मेलन में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती से मैदान में उतरेगी।सम्मेलन के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी पर पूछे एक सवाल के जवाब में शैलजा ने इसे परिवार का बीच का मामला बताया। उन्होंने पार्टी में किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही उनके नामों की सूची जारी की जाएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.