2027 में कांग्रेस आई तो योजनाएं बंद होंगी? अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि यदि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो क्या मुफ्त बिजली, महिलाओं को वित्तीय सहायता और 10 लाख रुपये की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जारी रहेगी। चंडीगढ़ में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयानों को लेकर पार्टी से स्पष्ट जवाब मांगा। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां आम लोगों को मिल रही सुविधाओं पर असर डाल सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में लौटी तो मुफ्त बिजली और महिलाओं की वित्तीय मदद बंद हो सकती है, टोल प्लाजा दोबारा शुरू हो सकते हैं और बिजली तथा नहर के पानी के लिए अधिक शुल्क देना पड़ सकता है। ये आरोप अरोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.