2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में देश में भाजपा की सरकार बनेगी : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश एवं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तथा वर्ष 2029 में देश में भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- मोदी चौथी बार भी पीएम बनेंगे; अमित शाह का यूपी से ऐलान, भाजपा वालों से एक आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.