फतेहपुर, जुलाई 24 -- फतेहपुर। विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने शासन के निर्देशों के क्रम में सूची और गाइड लाइन जारी की है। डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक अग्रसारण केंद्र पर अधिकतम हाईस्कूल के 500 और इंटरमीडिएट के 700 छात्र-छात्राएं ही आवेदन अग्रसारित करा सकेंगे। प्राइवेट परीक्षा के आवेदन पत्र का प्रारूप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अंग्रेजी माध्यम के छात्र जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से आवेदन प्राप्त व जमा कर सकते हैं। प्रदेश के बाहर या विदेशी नागरिकों के लिए कम से कम दो वर्ष उत्तर प्रदेश में निवास का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को यह घोषणा, अनुबंध पत्र देना होगा कि उन्होंने किसी अन्य स्कूल या केंद्र से संस्थ...