लखनऊ, अप्रैल 1 -- नोट- लोकल के विशेष ध्यानार्थ -भाजपा के महामंत्री संगठन ने अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों संग की बैठकेंलखनऊ, विशेष संवाददाता।भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों संग बैठक की। विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति के साथ जुटने तथा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल व जिला स्तर पर अभेद व्यूह रचना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनऊ के सर्वोदय नगर स्थित विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस में अवध क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों के साथ भी बैठक की।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है, इसलिए हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता और क्षमता के आधार पर दायित...