देहरादून, अगस्त 21 -- Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की दौड़ तेज हो गई है। पार्टी में एक सीट पर पांच से सात दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं और अगले कुछ महीनों में टिकट की यह जंग और दिलचस्प होने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा में टिहरी, यमकेश्वर, डोईवाला, धनौल्टी, केदारनाथ, प्रतापनगर जैसी सीटों पर टिकट के सर्वाधिक दावेदार सामने आ रहे हैं। कई दावेदारों के चलते आगे इन सीटों पर पार्टी को निर्णय लेने में कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Gen-Z अब उत्तराखंड में बुलंद, रिजल्ट में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलनकहां-किसे मिल रही तवज्जो हालांकि जहां अभी भाजपा का विधायक है वहां पहले विधायक को ही तवज्जो दी जाएगी। यदि विधायक की स्थिति सर्वे में बेहद कमजोर पाई जाती है तो ह...