बिजनौर, जून 27 -- पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में अपने सुझाव रखे। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राशिद अलवी ने कहा कि बिजनौर से उनका वर्षों पुराना भावनात्मक संबंध रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।...