सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर जानकारी दी गई और कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी अभियानों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने और उनमें तेजी लाने का आह्वान किया गया। जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ में हुई कार्यशाला के बाद सभी जिलों में अभियानों को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद दो और तीन सितंबर को मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक कर मंडल और बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटना है और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। यह भी पढ़ें- भाजपा की कामकाजी बैठक में मंडल समितियों के सत्यापन अभियान पर मंथन जि...