लखनऊ, अप्रैल 22 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संगठित गिरोह है। नफरत फैलाना और समाज में दूरी बनाना ही भाजपा का प्रिय एजेंडा है। भाजपा का आचरण निम्न स्तरीय है। वह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती हैं। अखिलेश यादव ने ये बातें पार्टी मुख्यालय में बुधवार को एससी-एसटी के लिए सुरक्षित सीटों के पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठक में कहीं। सपा प्रमुख ने पार्टी नेताओं को भाजपा से सावधान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। भाजपा से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। विधानसभा चुनाव भाजपा का हारना तय है। भाजपा अभी से विपक्ष की भूमिका में है। भाजपा की यह स्थिति स्थायी और स्थिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हथियार चालाकी भर...