2027 के विजय का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता : क्षेत्रीय अध्यक्ष
प्रयागराज, जुलाई 3 -- भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा महानगर, गंगापार और यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता क्षेत्र, प्रदेश व केंद्र के शीर्ष संगठनात्मक पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता 2027 के विजय का लक्ष्य लेकर मेहनत करते रहें। काशी क्षेत्र में 2027 में कमल खिलाना है इसका हम संकल्प लें। दस दौरान काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री संतोष पटेल, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, उत्तर मौर्य, अमरनाथ यादव, हौसला पाठक, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.