लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मिशन-2027 के लिए सरकार, संघ और भाजपा साझा कदमताल करेंगे। तीनों मिलकर प्रदेश में चुनावी माहौल बनाएंगे। इधर, सरकार और संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच शनिवार को राजधानी के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय सरस्वती कुंज में सरकार, संगठन और संघ की समन्वय बैठक हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक को सरकार, संगठन और समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही सरकार से जुड़े विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने की खबर है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में योगी सरकार और भाजपा के साथ ही संघ ने भी अपनी गतिविधियां प्रदेश में बढ़ा दी हैं। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की समीक्षा और आगे के कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.