नई दिल्ली, अगस्त 17 -- प्रमोद डालाकोटी/बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। उत्तराखंड में टिकट तय करने की प्रक्रिया में पार्टी इस बार मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की राय को प्रमुखता देगी। संगठन और जनता के बीच कमजोर पकड़ रखने वाले विधायकों के टिकट कटने की आशंका भी जताई जा रही है। भाजपा ने विधायकों को टिकट के लिए तीन पैमाने तय किए हैं। इसमें लोकप्रियता और जनाधार, कार्यकर्ताओं की नाराजगी-असंतोष और स्थानीय परिस्थितियां और मजबूत दावेदार शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व की योजना के अनुसार, कुमाऊं-गढ़वाल दोनों मंडलों के अध्यक्षों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर चुनाव में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल की 9 अगस्त को हुई बैठक के बाद रविवार को कुमाऊ...