सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने distrito एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर चल रहे अभियानों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

मंडल और शक्ति केंद्रों पर लगातार निगरानी नागर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए काम कर रही है। वहीं, मुख्यम...