प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। प्रयागराज में आयोजित विजन इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा भरते हुए चुनावी रणनीति पर मंथन किया। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया और संगठन को मजबूत करने का संदेश मिला। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना सबसे जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी भी चली कॉरपोरेट की राह दो दिनी प्रव...