लखनऊ, मार्च 1 -- UP Vidhansabha Election News: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में उतरने की दावेदारी अभी से शुरू हो गई है। राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए सभी दलों में होड़ मची है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस अपने-अपने तरीके से ब्राह्मणों के हिमायती होने का संदेश दे रहे हैं। ब्राह्मणों की आबादी यूपी में 11 से 13 प्रतिशत के बीच है और इनका प्रभाव 70 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर माना जाता है। यूजीसी के नियम और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उठे विवाद के बाद ब्राह्मणों की सियासत करने वाले नेता सकते में हैं। राजनीतिक दल भी अपनी स्थिति साफ करके इस वर्ग के मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। यूजीसी के विवादित नियम पर सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद मामला शांत हो जाने की उम्मीद थी। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.