2027 के रण में उतरी भाजपा, आज CM पुष्कर धामी पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
देहरादून, नवम्बर 26 -- चुनावी तैयारी के तहत गुरुवार को भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। प्रदेश प्रभारी राम माधव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे जारी करेंगे। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान का आगाज कर चुकी है। इसी के तहत पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ रिपोर्ट कार्ड पेश करने का निर्णय लिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भाजपा का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट कार्ड लॉचिंग के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री संगठन फणिन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- अपनी बहन को 210 करोड़, हमारी बैण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.