लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा अपने सियासी तरकश को सजाने में जुट गई है। चुनावी रण का मोर्चा संभालने के लिए दल के सिपाहियों को तकनीक से जुड़े अत्याधुनिक शस्त्रों से सुसज्जित किया जाएगा। पार्टी प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। उन्हें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की बारीकियां समझाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं की नमो एप पर डिजिटल परीक्षा भी होगी। इसमें उनसे पार्टी की रीति-नीति की जानकारी के साथ ही विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। डिजिटल मूल्यांकन के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। उत्तर पूर्व क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग 19 फरवरी को वाराणसी में होगा, जिसमें यूपी के साथ ही बिहार व उत्तराखंड के पार्टीजन शामिल होंगे। पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे पंडित दीनदयाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.