जमशेदपुर, जून 21 -- रविवार को मुकेश रजक फैन क्लब की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रंजन यादव को अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह को सचिव और राजू सामद को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में क्लब के संरक्षक मुकेश रजक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनका संगठन 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 55 पंचायतों में अपने उम्मीदवार उतारेगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे जनहित के कार्य चलाए जाएंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष रंजन यादव ने आगामी दो महीनों में 1,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...