लखनऊ, मई 31 -- Akhilesh Yadav News: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर और तेज हो गया। विपक्ष आए दिन सत्तापक्ष को घेरने में लगा है तो वहीं सरकार भी लगाकार विपक्ष को जवाब दे रही है। इसी बीच भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसको लेकर अब अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोल दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यदव ने भाजपा पर अनैतिक तरीकों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोग भविष्य के चुनावों में पार्टी की राजनीतिक चालों को नाकाम कर देंगे। अखिलेश ने यह बात भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के शनिवार के एक बयान के जवाब में कही। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के बयान का वीडियो 'एक्स' पर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा में जितना अधिक बेईमान व्यक्ति होता ...