2027 की रणभेरी: गागलहेड़ी से बसपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल, सहारनपुर देहात प्रत्याशी का होगा ऐलान
सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। 2027 के विधानसभा चुनाव को बहुजन समाज पार्टी जिले में सबसे पहले चुनावी बिगुल फूंकेगी। जी हां, आज एक जुलाई बुधवार को गागलहेड़ी में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सहारनपुर देहात विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। इसके साथ ही बसपा जिले में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। पार्टी संगठन ने सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। बसपा नेतृत्व इसे केवल प्रत्याशी घोषणा तक सीमित न रखकर आगामी चुनाव की रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार का संदेश देने के मंच के रूप में भी देख रहा है। यह भी पढ़ें- बूथ समितियों का गठन पांच जुलाई तक पूरा करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.