विशेष संवाददाता, जून 16 -- UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ओबीसी समाज को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे पिछड़े वर्ग के लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं कि उनके हितों की सबसे बेहतर रक्षा बसपा सरकार में ही संभव है। मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने में ओबीसी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दल चुनावी लाभ के लिए कुछ व्यक्तियों को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन पूरे ओबीसी समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के प्रति उनका दृष्टिकोण सीमित और जातिवादी रहा है। यह भी पढ़ें- SDM पर जानलेवा हमले से भड़कीं मायावती, बोलीं- यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल मायावती ने बिना नाम लिए ...