औरैया, जुलाई 18 -- कृष्णा उत्सव गार्डन, अछल्दा रोड स्थित परिसर में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत आयोजित हुई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज की भागीदारी, संविधान की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए समाज को सम्मान, आरक्षण और जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाना समाजवादी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। यह भी पढ़ें- पीडीए जनपंचायत में भाजपा सरकार पर निशाना, सामाजिक एकजुटता का कि...