बुलंदशहर, मई 5 -- पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने और गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद चलाने का संकल्प लिया। बैठक में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों में ब्लॉक, नगर और मंडल कमेटियों की समीक्षा कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात कही गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.